मुख्य सचिव एसएस संधु ने नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं बेस चिकित्सालय भवन का किया स्थलीय निरीक्षण

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्य सचिव एसएस संधु ने जनपद के नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव ने पहले नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नैनी सैनी हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण भी पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्य सचिव के समक्ष रखा। सचिव दिलीप जावलकर ने मुख्य सचिव द्वारा को नैनी सैनी में हवाई सेवा शुरू होने के बारे में जानकारी दी। जिस पर सचिव जावलकर ने बताया कि आगामी 2 माह के भीतर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

इसके बाद मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बेस चिकित्सालय भवन के हैण्ड ओवर की कार्रवाई तुरन्त की जाए। उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय भवन के उचित रख-रखाव का भी ध्यान रखा जाय।

इस दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि सचिव स्वास्थ्य बेस चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। संभावना है कि बेस चिकित्सालय का संचालन बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय के संचालन को लेकर सचिवालय स्तर पर भी कुछ दिन पूर्व मीटिंग आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव सिविल दिलीप जावलकर, सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हंयाकी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जोशीमठ में पड़ रही दरारों के कारण औली के पर्यटन पर खासा असर

जोशीमठ: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी जोशीमठ में पड़ रही दरारों के कारण विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली के पर्यटन पर खासा असर पड़ा है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली में नव वर्ष प्रारंभ से लेकर अभी तक पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इस वर्ष औली का पर्यटन इस कदर लुढ़का […]
जोशीमठ में पड़ रही दरारों के कारण औली के पर्यटन पर खासा असर

You May Like