रेल दुर्घटना स्थल पर 53 घंटे बाद यातायात बहाल

भुवनेश्वर: ओडिशा में बालासोर जिले के बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 53 घंटे बाद आज रात अप और डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब दस बजे डाउन लाइन पर हल्दिया जाने वाली एक कोयला लदी मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद अप लाइन पर एक खाली मालगाड़ी को गुजारा गया। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी एवं तमाम वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन के पास खड़े थे। रेल मंत्री ने लोको पायलट को और ट्रेन के अंत में गार्ड को हाथ हिला कर अभिवादन किया। इस मौके पर रेल मंत्री थोड़ा भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सदी के सबसे भीषणतम हादसे में 275 लोग मारे गए हैं और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हैती में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, आठ लापता 

पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती): हैती में भारी बारिश के कारण भयानक बाढ़ और भूस्खलन संबंधी घटनाओं में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार मकानों में पानी भरने से […]
हैती में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, आठ लापता 

You May Like