राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

News Hindi Samachar

सामाजिक न्याय, समानता के पक्षधर बाबा साहेब को याद किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर भी थे। उन्होंने आजीवन समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और एक समतामूलक एवं समावेशी राष्ट्र की आधारशिला रखी।

राज्यपाल ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन दर्शन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कर्णप्रयाग में बैशाखी धार्मिक पर्यटन सांस्कृतिक एवं विकास मेला को किया संबोधित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से कर्णप्रयाग (चमोली) में आयोजित बैशाखी धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक एवं विकास मेला-2025 को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर्णप्रयाग में सरस्वती शिशु मन्दिर से बाजार की ओर पिण्डर नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाने। कर्णप्रयाग […]
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कर्णप्रयाग में बैशाखी धार्मिक पर्यटन सांस्कृतिक एवं विकास मेला को किया संबोधित

You May Like