सावन के पहले सोमवार को शिवमयी हुई देवभूमि

News Hindi Samachar

देहरादून: सावन के पहले सोमवार को देहरादून सहित उत्‍तराखंड के मंदिरों में भोले के भक्‍तों की लाइन लगी रही। वहीं देहरादून के टपकेश्‍वर मंदिर के दरवाजे तड़के साढ़े चार बजे से भक्‍तों के लिए खोल दिए गए। देवभूमि में बम-बम भोले के जयकारों के साथ भक्‍त भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं।

श्रावण मास के पहले सोमवार को हरिद्वार के शिवालयों में जलाभिषेक को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आशुतोष की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ जुटी थी। भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक करने को श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

भीड़ नियंत्रित करने को मंदिर समितियों के अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के अलावा बिल्केश्वर महादेव, नीलेश्वर महादेव, दरिद्र भंजन समेत तमाम शिवालयों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नितेश तिवारी ने मुझे 'बवाल' के लिए तैयारी करने को नहीं कहा : वरुण धवन

दुबई: अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म ‘बवाल’ के ट्रेलर लॉन्च पर कहा कि फिल्म निर्माता नितेश तिवारी ने कभी भी उन्‍हें आगामी फिल्म ‘बवाल’ के लिए तैयारी करने को नहीं कहा। रविवार को दुबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान वरुण ने ‘बवाल’ की तैयारियों पर कहा कि वह हमेशा निर्देशक […]
नितेश तिवारी ने मुझे ‘बवाल’ के लिए तैयारी करने को नहीं कहा : वरुण धवन

You May Like