स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित, जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे भाग 

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार से यहां शुरू होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। सांचेज ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज दोपहर मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली नहीं जा पाऊंगा।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांचेज के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की । सांचेज की पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, “आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हम आपके व्यावहारिक विचारों को याद करेंगे। साथ ही, भारत आए स्पेनिश प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत है।” स्पेन का प्रतिनिधित्व प्रथम उपराष्ट्रपति और आर्थिक मामलों की मंत्री नादिया कैल्विनो और विदेश मामलों के मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे। सांचेज शिखर सम्मेलन से हटने वाले तीसरे नेता हैं। इससे पहले, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया था कि वे शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर भी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने 2019 के बाद से जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन आयोजन स्थल पर विश्व नेताओं का किया स्वागत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में विश्व नेताओं का शनिवार सुबह स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवीला आयोजन […]
प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन आयोजन स्थल पर विश्व नेताओं का किया स्वागत

You May Like