अंडर ट्रांसफर इंस्पेक्टर और दरोगा तीन दिन में रिलीव होंगे

News Hindi Samachar

देहरादून। अंडर ट्रांसफर दरोगा और इंस्पेक्टर तीन दिन के भीतर रिलीव करने होंगे। डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग ने इसे लेकर मंडल के सभी जिला पुलिस कप्तानों को आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ कोई गंभीर समस्या है तो वह अपना पक्ष रख सकते हैं। इस पर पुलिस मुख्यालय स्तर से फैसला लिया जाएगा।

जिले में बीते मार्च में ट्रांसफर सीजन के दौरान रेंज के सभी जिलों से 108 दरोगा और 20 इंस्पेक्टरों को एक जिले से दूसरे में जाने का आदेश हुआ था। यह रिलीव होते, इससे पहले ही कोविड की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली। ऐसे में शासन ने ट्रांसफर पर रोक लगा दी थी। बीते दिनों में ट्रांसफर पर लगी रोक को शासन ने हटा दिया है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने राज्य की दोनों रेंज प्रभारियों को पत्र जारी किया। इसमें कहा कि अंडर ट्रांसफर कर्मचारियों को रिलीव कर दिया जाए। गढ़वाल रेंज की डीआईजी नीरू गर्ग ने बताया कि रेंज के जिले के कप्तानों को तीन दिन में अंडर ट्रांसफर इंस्पेक्टर और दरोगा को रिलीव करने का निर्देश दे दिया गया है। डीआईजी नीरू गर्ग ने बताया कि ट्रांसफर सीजन में रेंज में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल का जिला नहीं बदला गया था। उन्होंने कहा कि अब मिड सीजन चल रहा है, ऐसे में अगले ट्रांसफर सीजन में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के ट्रांसफर किए जाएंगे। इस बार वह इससे बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात में आज होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

गांधीनगर। गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्री बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।पार्टी के ‘नहीं दोहराने’ के फार्मूले की पृष्ठभूमि में मंत्रिमंडल में कौन-कौन नेता शामिल होंगे, इस पर संशय के बीच सत्तारूढ़ भाजपा ने मंत्रिमंडल में शामिल […]
गुजरात में आज होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह

You May Like