अकाली दल के पूर्व मंत्री को आप में कराया शामिल

News Hindi Samachar

चंडीगढ़। पंजाब में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व अकाली मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जिसमें लिखा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

पंजाब के गुरुदासपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे हमने दिल्ली में अच्छी सड़कें, स्कूल और अस्पताल बनाएं। मुफ्त में बिजली और साफ पानी दिया। वैसे ही हमारा मिशन है कि हम ऐसा पंजाब बनाए जहां सुख-शांति हो, सभी बच्चों को अच्छी और मुफ्त शिक्षा मिले, अच्छा इलाज मिले।
कश्मीर पर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कश्मीर लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। हमको कोई अलग नहीं कर सकता है। इस तरह के बयान सही नहीं हैं। पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है, यहां पर कोई भी बयान सोच समझकर दिया जाना चाहिए। जैसा मैंने कहा इन चीजों के ऊपर हम राजनीति नहीं करना चाहते हैं। हम ऐसा पंजाब बनाना चाहते हैं जहां पर सुख शांति हो, चाहे किसी भी धर्म और जाति का आदमी हो, सबका विकास हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुद्वारा चुनाव में अकालियों ने लगाई जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में अकाली दल (बादल) ने एक बार फिर से शानदार जीत दर्ज की है। 2013, 2017 के बाद अब 2021 में पार्टी ने 46 सीटों में से 27 सीटों पर कब्जा किया है। इसके साथ ही चुनावों में अकाली दल ने […]
गुरुद्वारा चुनाव में अकालियों ने लगाई जीत की हैट्रिक

You May Like