मेरे साथ खड़े हैं मेरी पार्टी के नेता, मैं शिवसेना से नहीं डरता हूं: नारायण राणे

News Hindi Samachar

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के आरोप में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे को मंगलवार की रात जमानत मिल गई। इस मामले पर अब उनका बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरी पार्टी के नेता मेरे साथ खड़े हैं और मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। जन आशीर्वाद यात्रा परसों फिर से शुरू होगी। इसी बीच उन्होंने शिवसेना से कहा कि मैं आपसे डरता नहीं हूं।
भाजपा नेता ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट में मेरे खघ्लिाफ दायर सभी मामलों (शिवसेना द्वारा दायर किए गए) में फैसला मेरे पक्ष में आया है। यह इस बात का संकेत है कि देश कघनून से चलता है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने हाई कोर्ट को बताया है कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ की गईं टिप्पणियों के मामले में नासिक में दर्ज प्राथमिकी पर नारायण राणे के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी।
गौरतलब है कि नारायण राणे के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसके बाद उन्हें रत्नागिरि पुलिस ने गिरफ्तार किया था और फिर पुलिस अधिकारी नारायण राणे को महाड ले गए। नारायण राणे पर की गई पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्रवाई से न तो हम डरेंगे, न दबेंगे। भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्टर विवाद पर बोले आप प्रवक्ता, पोस्टर में क्या गलत है, खुद मुख्यमंत्री दें जवाब

देहरादून। सूबे में आम आदमी द्वारा लगाए गए पोस्टरों पर बीजेपी सरकार द्वारा मुकदमें और पोस्टर विवाद पर आज आप प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आनंद ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आप पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टर से आखिर बीजेपी […]
पोस्टर विवाद पर बोले आप प्रवक्ता, पोस्टर में क्या गलत है, खुद मुख्यमंत्री दें जवाब

You May Like