अमित शाह आज 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधा केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित

News Hindi Samachar
नई दिल्ली (आईएएनएस): सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय गुरुवार को नशा मुक्ति भारत अभियान का एक समारोह आयोजित करेगा। इसमें नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) राष्ट्र को समर्पित की जाएंगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समारोह में 25 नशा मुक्ति उपचार सुविधाएं (एटीएफ) देश को समर्पित करेंगे। ये समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 11 बजे होगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2022 में संसद में कहा था कि ड्रग का खतरा एक गंभीर समस्या है, जो पीढ़ियों को नष्ट कर रहा है और ड्रग्स से होने वाले मुनाफे का उपयोग आतंकवाद के लिए भी किया जाता है। अमित शाह ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ केंद्र की जीरो-टॉलरेंस नीति को भी दोहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सीएम रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की एक घंटे बंद कमरे में हुई बातचीत, चर्चाओं का बाजार गरम

देहरादून: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। उत्तराखंड कांग्रेस की दो धुरी माने जाने वाले दोनों नेताओं की मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा […]
पूर्व सीएम रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की एक घंटे बंद कमरे में हुई बातचीत, चर्चाओं का बाजार गरम

You May Like