सीएम धामी से मिले नए डीजीपी दीपम सेठ

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है।

उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, बदरी- केदार में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर की चर्चा

देहरादून/नई दिल्ली।  श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और चारधाम यात्रा को लेकर चर्चा की। अजेंद्र ने आज नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय […]
केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, बदरी- केदार में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर की चर्चा

You May Like