आज का पंचांग, 22 मार्च 2023

News Hindi Samachar
आचार्य कृष्णदत्त शर्मा धर्म: राष्ट्रीय मिति चैत्र 01, शक संवत 1945, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 09। शब्बान-29, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 32 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः 09 बजकर 17 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण प्रातः 09 बजकर 38 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार : नवरात्रि प्रारंभ, पिंगल नाम विक्रम संवत् 2080 शुरू, श्री दुर्गा पूजा आरंभ, गुड़ी पड़वा सूर्योदय का समय 22 मार्च 2023 : सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 22 मार्च 2023 : शाम 6 बजकर 33 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 22 मार्च 2023 : विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। आज का अशुभ मुहूर्त 22 मार्च 2023 : राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। पंचक काल पूरे दिन रहेगा। आज का उपाय : आज मां दुर्गा की स्तुति करें। पान के पत्ते पर इलायची और लौंग रखकर बीड़ा चढ़ाएं। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल, 22 मार्च 2023

मेष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।   वृष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। लेखन एवं […]
आज का राशिफल, 22 मार्च 2023

You May Like