मेलाधिकारी ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण व कुशावर्त घाट पर लगे दुकानों को स्नान के समय हटवाने और साफ सफाई के दिये निर्देश

News Hindi Samachar
मेलाधिकारी ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण व कुशावर्त घाट पर लगे दुकानों को स्नान के समय हटवाने और साफ सफाई के दिये निर्देश

हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने मेला नियंत्रण भवन से सटे गंगा घाटों का निरीक्षण किया। वह हाथी पुल से होते हुए कुशावर्त घाट पहुंचे। उन्होंने पुल की टूटी रेलिंग को ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कुशावर्त घाट पर लगे दुकानों को स्नान के समय हटवाने और साफ सफाई में सुधार कराने को कहा। इसके क्रम में वह गऊघाट पर पहुंचे। भाजपा नेता किशन बजाज, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ व स्थानीय लोगों ने घाट पर आवारा पशुओं के आने से लोगों को हो रही परेशानी की जानकारी देकर आवारा पशुओं का आवागमन बंद कराने की मांग की। इस पर मेलाधिकारी ने ठेकेदार को ऐसा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मेलाधिकारी ने हनुमान घाट पर प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। महंत रविपुरी ने पूजन कराया। मेलाधिकारी ने बाजार में कई जगह टूटी सड़कों व नालियों को ठीक कराने और सफाई व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती व सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि आर्गेनिक उत्पाद के आउटलेट निर्माण का डिजाइन प्रस्तुत करने के मंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में कृषि उपज और पशुधन विपणन अधिनियम 2020 में संशोधन प्रक्रिया निर्धारण के सम्बन्ध में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने निर्देश दिया कि जल्दी से जल्दी कृषि अर्गेनिक उत्पाद के आउटलेट निर्माण का डिजाईन […]
कृषि आर्गेनिक उत्पाद के आउटलेट निर्माण का डिजाइन प्रस्तुत करने के मंत्री ने दिए निर्देश

You May Like