आज का राशिफल, 15 जून 2023

News Hindi Samachar

मेष राशि– स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय। थोड़ा बचकर पार करना होगा, अभी बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अनाप-शनाप खर्च होंगे। दवा-दारू में खर्चे होंगे। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिरदर्द, नेत्रपीड़ा व मन परेशान। प्रेम संतान लगभग ठीक रहेगा, व्यापार भी ठीक चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि– मानसिक परेशानी बनी रहेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि– उच्चाधिकारियों की गाज गिर सकती है।सरकारी तंत्र से थोड़ी परेशानी दिख रही है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। प्रेम-संतान अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। सफेद वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– यात्रा में कष्ट संभव है। मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। धार्मिक अतिशय से बचिए। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार आपका चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल है। बहुत बचकर पार करें। किसी भी रिस्क में न पड़ें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक चलेगा। बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि– शत्रु तरह-तरह की परेशानियां खड़ी करेंगी लेकिन आप खुद उन परेशानियों से निजात पा लेंगे, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– मानसिक परेशानी परेशान करेगी। बच्चों की सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं संभव है, स्वास्थ्य, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगा। घरेलू सुख-संपदा में कमी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान लगभग ठीक और व्यापार भी ठीक दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– पराक्रम रंग लाएगा, लेकिन सही दिशा में पराक्रम करना जरूरी है। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा, खुद का स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम दिख रहा है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइए। निवेश करने से पहले चार बार सोचिए, बल्कि निवेश न करिए। स्वास्थ्य मध्यम एवं प्रेम संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। सफेद वस्तु पास रखें। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करें और जलाभिषेक करें शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में जांच के लिए सीबीआई को दी गई सहमति ली वापस

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने राज्य में जांच करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को दी गई सहमति बुधवार को वापस ले ली। इसके साथ ही, यह दक्षिणी राज्य भी गैर-भाजपा शासित राज्यों की उस सूची में शामिल हो गया, जो पूर्व में ऐसा कर चुके हैं। राज्य के विद्युत और […]

You May Like