उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह का चयन

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की वार्षिक आम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष पद हेतु जयपाल सिंह तोमर, महासचिव पद हेतु खजान चंद पांडे जबकि उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल हेतु भूपेंद्र कांडपाल एवं उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल हेतु पंकज शुक्ला का चयन किया गया। संघ की वार्षिक आम बैठक निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी पंकज तिवारी, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद एवं वित्त सेवा के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में संपादित की गई। इसके अलावा संघ की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसके तहत सचिव प्रशासन हेतु नीतू भंडारी, सचिव प्रकाशक शैफ़ाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ तंजीम अली व सम्परीक्षक हेतु भागवत नगरकोटी को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में रोमिल चौधरी, हेमेंद्र गंगवार, भस्करानंद पांडे, सुनील रतूड़ी, बालकराम, सूर्य प्रताप सिंह, शुभम तोमर, मनोज कुमार पांडेय, प्रवीण कौर, शैफ़ाली रानी, प्रशांत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ द्वारा सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की डिजिटल माध्यम से शपथ कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 शहीद मेजर दुर्गामल्ल के नाम पर जारी डाक टिकट का राज्यपाल ने किया विमोचन

देहरादून: उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद मेजर दुर्गामल्ल के नाम पर जारी डाक टिकट का विमोचन राज्य के राज्यपाल ले.ज. (रि.) गुरमीत सिंह ने किया। विमोचन से पूर्व राज्यपाल ने शहीद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ले.ज. (रि.) […]
 शहीद मेजर दुर्गामल्ल के नाम पर जारी डाक टिकट का राज्यपाल ने किया विमोचन

You May Like