देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने नगर निगम द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी को नोटिस दिए जाने की बात पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी की एक हुंकार से बीजेपी की सियासी जमीन हिल गई है। रविन्द्र सिंह आनंद ने कहा कि मेयर गामा बदले की भावना से काम कर रहे है,ं जबकि वह स्वयं एक स्थापित नेता है। श्री आनंद ने कहा कि उनको यह समझना चाहिए की राजनीति बदले की भावना से नहीं अपितु सहयोग से की जाती है। उन्होंने कहा कि खुद मेयर गामा के अनाधिकृत पोस्टर बैनर पूरे शहर में लगते रहते हैं फिर वह किस प्रकार दूसरे पर कार्रवाई कर सकते हैं।
रविन्द्र आनंद ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी को किसी प्रकार का कोई नोटिस दिया जाता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बीजेपी के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की मारपीट कर चुके हैं, जिसका उदाहरण उन्होंने हरिद्वार का दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी यह समझ चुकी है कि अब उत्तराखंड की जनता उनके जुमलो में नहीं आने वाली और इस बार आम आदमी पार्टी के पक्ष में वोट करने की जा रही है। इसी की बौखलाहट से आम आदमी पार्टी के पोस्टर बैनर इत्यादि दुर्भावना से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी 2 दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के स्वागत कार्यक्रम के लिए पूरे शहर में होर्डिंग पोस्टर लगाए गए एवं जगह-जगह स्टॉल लगाकर के शहर को गंदा किया गया एवं ट्रैफिक बाधित रखा गया तब मेयर गामा जी ने क्यों संज्ञान नहीं लिया इसका मतलब साफ है कि बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा रहे हैं और जानबूझकर बदले की भावना से काम कर रहे हैं।
कुछ लोग कर रहे हैं तालिबान का समर्थन, सभी का होना चाहिए पर्दाफाश: योगी
Thu Aug 19 , 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में अपना संबोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज को गिनाया। साथ ही साथ विपक्ष पर भी तंज कसा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 5 वर्ष के दौरान प्रदेश में […]

You May Like
-
प्रत्येक जनपद में बनाये जायेंगे आवासीय मॉडल विद्यालय
News Hindi Samachar November 29, 2024
