कंबोडिया में नाइट क्लब में आग लगने से 6 लोगों की मौत

नोम पेन्ह:  कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में एक मरम्मत के अधीन नाइट क्लब में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। नगर निगम के एक पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। नोम पेन्ह नगर पुलिस के प्रवक्ता सैन सोक सेहा ने कहा कि राजधानी के तुओल कोर्क जिले के नाइट क्लब में स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम पांच बजे लगी।

उन्होंने बताया, आग में चार पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीडीएम) के अनुसार, कंबोडिया में 2022 में दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कुल 454 आग दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए। एनसीडीएम के अनुसार पिछले साल 28 दिसंबर को थाईलैंड की सीमा से लगे शहर पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल और कैसीनो में भीषण आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कावड़ मेले के लिए हुई ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था के होंगे कड़े इंतजाम

हरिद्वार: कावड़ मेला 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मेले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखने के लिए शासन और प्रशासन से अपनी कमर कस ली है। पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल मेले के परिसर में तैनात रहेंगे। एडीजी कानून एवं अपराध की ब्रीफिंग के बाद फोर्स मेला ड्यूटी […]
कावड़ मेले के लिए हुई ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था के होंगे कड़े इंतजाम

You May Like