चीन में भीषण भूस्खलन से 19 लोगों की मौत, 24 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बीजिंग:दक्षिण-पश्चिमी चीन में रविवार तड़के एक खनन कंपनी के कर्मचारियों के रहने के स्थान (डॉरमेट्री) में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिचुआन प्रांत में लेशन काउंटी के एक पहाड़ी ग्रामीण जिले में भूस्खलन हुआ, जहां कई सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि 180 से अधिक लोगों को तलाश एवं बचाव अभियान में लगाया गया। शनिवार को हुई घटना को लेकर रविवार दोपहर तक रेस्क्यू अभियान चला। सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, जान गंवाने वालों में अधिकतर लोग जिंकयुआन खनन कंपनी के कर्मचारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल दुर्घटना स्थल पर 53 घंटे बाद यातायात बहाल

भुवनेश्वर: ओडिशा में बालासोर जिले के बहनगा स्टेशन पर भीषण रेल दुर्घटना के 53 घंटे बाद आज रात अप और डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बहाल हो गया। रात में करीब दस बजे डाउन लाइन पर हल्दिया जाने वाली एक कोयला लदी मालगाड़ी को धीमी गति से गुजारा गया। इसके […]
रेल दुर्घटना स्थल पर 53 घंटे बाद यातायात बहाल

You May Like