ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला से होगा मेहमानों का स्वागत

News Hindi Samachar
देहरादून: प्रदेश की राजधानी में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने जा रही इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए गुरूवार से ही मेहमान आने शुरू हो जाएंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा। इसके लिए सुबह से ही संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। संस्कृति विभाग के सतपाल राणा, दिनेश उप्रेती ने बताया कि संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की ओर से आने वाले डेलिगेट्स का स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले तिलक लगाया जाएगा और साथ में तुलसी की माला पहनाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी को लगाया फ्लैग

देहरादून: सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने […]
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी को लगाया फ्लैग

You May Like