देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, 25 मई को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

देहरादून: पीएम मोदी 25 मई को उत्तराखंड को तोहफा देने जा रहे हैं। नई दिल्ली और देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नई दिल्ली में हरी झंडी दिखाएंगे। यह 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जो 160 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा है कि इस अभूतपूर्व सौगात के लिए प्रधानमंत्री का सभी प्रदेशवासियों की ओर से करोड़ों बार आभार। इससे पूर्व शुक्रवार को उत्तर रेलवे के अधिकारियों की टीम देहरादून पहुंची। टीम ने देहरादून रेलवे स्टेशन का मुआयना किया। रेलवे अधिकारियों ने देहरादून से वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की जानकारी दी। उनके मुताबिक, यह 18वीं वंदे भारत ट्रेन होगी, जो 160 किमी/घंटे की स्पीड से चलेगी। इस ट्रेन से देहरादून से दिल्ली का सफर करीब साढ़े तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, शिवकुमार के साथ खड़गे के बेटे प्रियांक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार के साथ राज्य में कांग्रेस के आठ वरिष्ठ नेता शनिवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सिद्धरमैया और शिवकुमार के साथ जो प्रमुख […]
आज कर्नाटक को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, शिवकुमार के साथ खड़गे के बेटे प्रियांक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

You May Like