न्यूजीलैंड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर अंडर-20 विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका

ब्यूनस आयर्स: अमेरिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर अंडर-20 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अमेरिका ने अंतिम 16 के इस मैच में शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा। अगर उसने गोल करने के कुछ अच्छे मौके नहीं गंवाए होते तो हार का अंतर इससे अधिक होता। अमेरिका को ओवन वोल्फ ने शुरू में ही बढ़त दिला दी थी लेकिन इसके बाद अगला गोल करने के लिए उसे 61वें मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उसकी तरफ से यह गोल कैडे कोवेल ने किया। इसके बाद जस्टिन चे और रोकास पुकस्टास ने दो अन्य गोल दागे। अमेरिका टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला गांबिया और उरुग्वे के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंदाकिनी नदी के पास फंसे युवक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

चमोली: केदारनाथ आए 4 युवक दर्शन कर लौट रहे थे। तभी रामबाड़ा में लिनचोली में मंदाकिनी नदी के किनारे शॉर्टकट लेने के चक्कर में वहीं फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। युवकों का नाम आकाश (22), अमित कुमार साहू (24), धनराज सिंह (25) और इरफान (22) बताया जा […]
मंदाकिनी नदी के पास फंसे युवक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

You May Like