पी मुरलीधर राव के ब्राह्मण, बनिया वाले बयान से गर्मायी सियासत, कमलनाथ ने बताया अपमान

News Hindi Samachar

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्य प्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है। यह तो इन वर्गों का घोर अपमान है, भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती है, उनकी जेब में है

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा प्रभारी पी मुरलीधर राव ने ब्राह्मण और बनिया को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसकी वजह से विवाद खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तो इसे ब्राह्मण और बनिया को घोर अपमान बताया है। दरअसल, भाजपा नेता पी मुरलीधर राव ने सोमवार को कहा कि ब्राह्मण और बनिया मेरी दो जेबों में हैं… जब ब्राह्मण कार्यकर्ता थे तो इसे ब्राह्मणों की पार्टी कहा जाता था। जब बनिया कार्यकर्ता थे तो इसे बनियाओं की पार्टी कहा जाता था, भाजपा सबके लिए होगी।

ब्राह्मण और बनियों से माफी मांगे भाजपा

कमलनाथ ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्य प्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है। यह तो इन वर्गों का घोर अपमान है, भाजपा के मुताबिक ये वर्ग उनकी बपौती है, उनकी जेब में है। उन्होंने कहा कि जिस वर्ग के नेताओ ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभायी है, उन वर्गों का यह कैसा सम्मान३? भाजपा के नेता सत्ता के नशे व अहंकार में चूर हो गए है। यह तो पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है। भाजपा नेतृत्व इसके लिये इन वर्गों से अविलंब माफी मांगे।

कमलनाथ ने कहा कि जो लोग सबका साथ सबका विकास का नारा देते है, वो आज एक वर्ग को फोकस करने की बात कर रहे है और दो वर्गों का खुलेआम अपमान कर रहे है, इनकी यह कैसी मानसिकता, कैसी सोच३? सत्ता की हवस के लिये भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, इनकी नीति, नियत, सिद्धांत सब सत्ता तक ही सीमित है।

कैसे खड़ा हुआ विवाद ?

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पी मुरलीधर राव ने सोमवार को कहा था कि भाजपा और उसकी सरकारें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को वोट बैंक के रुप में नहीं देख रहीं बल्कि उनके पिछड़ेपन, रोजगार और शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों को दूर करने पर विशेष ध्यान देने जा रही हैं।

इसी बीच पत्रकारों ने पी मुरलीधर राव से पूछा कि भाजपा के बारे में यह धारणा है कि यह ब्राह्मणों और बनियों की राजनीतिक पार्टी है और अब वह एसटीध्एससी वर्ग पर ध्यान देने की बात कर रही है जबकि भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास है। इसी सवाल के जवाब में पी मुरलीधर राव ब्राह्मणों और बनियों के जेब में होने की बात कह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्मर फटने से लगी कमला नेहरू अस्पताल में आग

कमला नेहरू अस्पताल में पीडब्लूडी और सीपीए के इंजीनियरों व अधिकारियों ने देर रात उस वार्ड का निरीक्षण किया, जहां आग लगी थी। जिसके बाद पता चला है कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 10 बेड थे। भोपाल। राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में वॉर्मर फटने से आग […]
वार्मर फटने से लगी कमला नेहरू अस्पताल में आग

You May Like