पूरे परिवार ने खाया जहर, पिता-बेटी की मौत, मां-बेटा गंभीर

News Hindi Samachar
हरिद्वार: रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पूरे परिवार के आत्महत्या की कोशिश मामला सामने आया है। इसमें पिता और पुत्री की मौत हो गयी है जबकि मां और बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर गांव निवासी अभिषेक (22) अपनी 21 साल की पत्नी और 4 व 6 साल के बेटा-बेटी के साथ बुधवार को बाजार घूमने आए थे। लौटते समय अभिषेक ने परिवार के एक सदस्य को फोन किया और कहा कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। ये खबर सुनते ही परिवार के सभी लोग आनन-फानन में अभिषेक की बताई हुई जगह पर पहुंचे। जहरीला पदार्थ खाने की वजह से चारों की हालत काफी बिगड़ गई थी। परिजनों ने तत्काल चारों को पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला और दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया लेकिन यहां भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था, इसीलिए रुड़की सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने तीनों को हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। निजी हॉस्पिटल में भर्ती अभिषेक की हालत भी बिगड़ती जा रही थी, जिसे डॉक्टरों ने आखिर में हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया, जहां अभिषेक और उसकी 6 वर्ष की बेटी किट्टू की मौत हो गयी जबकि मां और बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पिरान कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि दंपति ने अपना बच्चों के साथ मिलकर आत्महत्या का प्रयास क्यों किया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों जोरों पर, केके मिश्रा ने किया परेड मैदान का निरीक्षण

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुट गया है। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम परेड मैदान में आयोजित होगा। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने गुरुवार को परेड मैदान में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार शाम अपर जिलाधिकारी […]
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों जोरों पर, केके मिश्रा ने किया परेड मैदान का निरीक्षण

You May Like