प्रदेश में एक सप्ताह तक हरेला पर्व मनाएगी भाजपाः भट्ट

News Hindi Samachar

देहरादून: भाजपा सांस्कृतिक पर्व हरेला को आगामी एक सप्ताह तक व्यापक रूप में मनाने जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक कार्यकर्ता 20 पौध लगाएगा। इसके अलावा बीते वर्ष के वृक्षारोपण की स्थिति को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड का सांस्कृतिक और पर्यावरण को बढ़ावा देने का पावन पर्व है। पार्टी का लक्ष्य रहता है कि ऐसे सामाजिक, धार्मिक एवं सभ्यता से जुड़े त्यौहारों को अधिक से अधिक जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाए। इसी क्रम में हम हरेला पर्व के अवसर पर 16-17 जुलाई से एक सप्ताह तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को न्यूनतम 20 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही पूर्व के वर्षों में लगाएं वृक्षों की वर्तमान स्थिति को देख कर उसकी फोटो एवं जानकारी सोशल मीडिया में अपलोड करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि विगत वषों में कार्यकर्ताओं द्वारा वन भूमि में वृक्षारोपण एवं अटल, मोदी वाटिका को बनाया गया था। इस वर्ष वहां के पुराने वृक्षारोपण की जानकारी लेकर वहां नई पौध लगाएंगे, साथ निजी भूमि एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जनसभागिता से इस अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रजिस्ट्रार ऑफिस: दस्तावेजों में फर्जीवाड़े पर एआईजी स्टाम्प ने दर्ज कराई एफआईआर

देहरादून: भूमि विक्रय विलेख से संबंधित विभिन्न अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखों की कूट रचना के संबंध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी संदीप श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी ग्रीन न्यू कॉलोनी […]
रजिस्ट्रार ऑफिस: दस्तावेजों में फर्जीवाड़े पर एआईजी स्टाम्प ने दर्ज कराई एफआईआर

You May Like