प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युथ कांग्रेस ने मनाया बेरोजगारी दिवस

News Hindi Samachar

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्ही वी श्रीनिवास एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देश पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाया। वहीं भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बहार भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

युवा कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बहार ‘‘मोदी प्रॉपर्टी मेला‘‘ लगाकर कर प्रदर्शनी दिखाई। वहीं साथ में बेरोजगार वकील ने मूंगफली की दुकान , बेरोजगार इंजिनियर ने चाय की दुकान , बेरोजगार डाॅक्टर ने जूते पाॅलिस की दुकान और बेरोजगार शिक्षक ने फल और सब्जी की दुकान लगाई।

विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से युवाओं से रोजगार देने के वादे किये थे उसी तरह से उन वादो को भूल चुकी हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने देश और प्रदेश में मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मनाकर मोदी सरकार को अपने वादे याद दिलाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने उनके मित्र पूँजीपतियो को देश की संपत्ति कौड़ियों के दाम में बेचकर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।वहीं मोदी शाह मिलकर लगातार उपने मित्र अडानी और अम्बानी के मुनाफे के लिए देश की जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढाघ्ती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रियंका अमेठी-रायबरेली कि किसी विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना सब कुछ झोंक देना चाहती है ताकि किसी भी तरह से गांधी परिवार और प्रियंका वाड्रा की सियासत पर लगा ग्रहण हट सके। इसीलिए कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा नेहरू गांधी परिवार की […]
प्रियंका अमेठी-रायबरेली कि किसी विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

You May Like