केंद्रीय एजेंसियां माफिया की भांति भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों को बना रही हैं निशाना: संजय राउत

News Hindi Samachar

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां माफिया की तरह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही हैं जिन्होंने उनके झूठ को उजागर किया है। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए मलिक को उनके घर से ले गए। राउत ने कहा, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए एक चुनौती है। केंद्रीय एजेंसियां माफिया की भांति भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रही हैं जो उनके झूठ को उजागर करते हैं। लेकिन सच की जीत होगी और लड़ाई जारी रहेगी। शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, यह (पुराने मामले निकाल कर व्यक्तियों को निशाना बनाना) 2024 तक जारी रहेगा और उसके बाद उन्हें नतीजा भुगतना होगा।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि कुछ साल पहले भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कुछ नेताओं के विरुद्ध एक शिकायत दर्ज कराई थी जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सवाल किया, सम्मन क्यों नहीं जारी किये गए? गौरतलब है कि सोमैया ने नारायण राणे समेत कई नेताओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। राणे बाद में भाजपा में शामिल हो गए और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं। राउत ने कहा, मैंने महा विकास आघाडी सरकार के सभी वरिष्ठ नेताओं से बात की है। मैं जल्द ही केंद्रीय जांच एजेंसियों के बारे में खुलासा करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने सौर प्रोटॉन घटनाओं का पता लगायार : इसरो

मुंबई। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर मौजूद एक ‘लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर’ (क्लास) ने सौर प्रोटॉन घटनाओं (एसपीई) का पता लगाया है, जो अंतरिक्ष में मनुष्यों के लिए विकिरण जोखिम को काफी बढ़ा देती हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसरो ने बताया कि 18 […]
चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने सौर प्रोटॉन घटनाओं का पता लगायार : इसरो

You May Like