भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

News Hindi Samachar

देहरादून। भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई। इसमें रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। किसी ने गीत तो किसी ने नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांधा। काबीना मंत्री गणेश जोशी और महानगर के विधायकों की पत्नियों ने भी मनमोहक नृत्य किया। अलग-अलग आयु वर्ग में जूही, दर्शना और शांति तीज क्वीन बनी।
नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मनीषा नेगी ने ‘बरसात में आएगा सावन का महीना, शारदा ध्यानी ने ‘मोरनी बागा में नाचे आधी रात में और डॉ. बबीता ने ‘पान खाए सैयां हमारे गीत पर सुंदर नृत्य किया। अंजली शर्मा के ग्रुप ने पंजाबी गिद्दा नृत्य किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, विधायक खजान दास की पत्नी अनीता खजान, विधायक विनोद चमोली की पत्नी शशी चमोली, विधायक हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर और पूनम ममगाईं, क्षमा बसंल, निधि मित्तल, रुचिका डाबर ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में सरिता गौड, शैलबाला नेगी, बेला गुप्ता, रोमी सलूजा, अनीता सिंह रही। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर, अनुराधा वालिया, महामंत्री सुमन सिंह, नैना राणा, अंशिता शर्मा, अनु शर्मा, उषा रावत, मीनाक्षी गोदियाल, मीना कपूर, संगीता खन्ना, सुषमा भारद्वाज, नीलम सेमवाल, गीता पुरोहित, अर्चना थपलियाल, अनीता मल्होत्रा, प्रियंका गुसाईं, मनजीत गुजराल, तारकेश्वरी भंडारी, शोभा रावत, सर्वेश्वरी थपलियाल, ज्योति कोटिया, अरुणा शर्मा, मुकेश राठौर, पार्षद स्वाति डोभाल, पार्षद समिधा गुरुंग, अमिता सिंह, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक कपूर ने जरूरतमंद छात्रों को स्मार्ट फोन बांटे

देहरादून। केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सीमाद्वार में ‘मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कैंट विधायक हरबंस कपूर ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे। इस मौके पर विधायक कपूर ने कहा कि कुछ दिन पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुझे बताया कि विद्यालय में कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो […]
विधायक कपूर ने जरूरतमंद छात्रों को स्मार्ट फोन बांटे

You May Like