इगास पर स्थानीय उत्पादों को अपनों को दें भेंट: मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar 1
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में बेडू ग्रूप के सदस्यों ने स्थानीय उत्पादों की सामग्री के साथ भेंट कर इगास पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित करने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बेडू ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फ़ॉर लोकल मुहिम की सार्थकता बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इगास को लेकर इस बार कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इगास पर्व की सार्थकता तभी है जब हम इसे अपनी संस्कृति, प्रकृति और उत्पादकता से जोड़ें। हमें इगास पर्व को उत्पादकता से जोड़ना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारम्परिक व्यंजनों को प्रचार और पहचान भी मिलेगी और नई पीढ़ी का इन व्यंजनों से भी परिचय हो सकेगी। इसके साथ ही पारंपरिक बाल मिठाई, सिंगोरी सहित अन्य मिठाइयों से एक-दूसरे का मुंह मीठा करें तो इससे अच्छी बात कुछ और नहीं हो सकती। इससे ना सिर्फ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इससे जुड़े लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। बेडू ग्रुप से जुड़े दया शंकर पांडेय, अवधेश नौटियाल एवं अमित अमोली ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तराखंड के लोकपर्व इगास पर समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख लोगों को बेडू के शुद्ध हर्बल उत्पादों के साथ ही रोट,अरसे और सिंगोरी मिठाई की कंडी बनाकर समूण के तौर पर देने का अभियान चलाया है।

One thought on “इगास पर स्थानीय उत्पादों को अपनों को दें भेंट: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री से की भेंट, सांस्कृतिक विरासत के संजोने पर चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री से केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने मंगलवार को सचिवालय में भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में फिल्म सिटी खोलने पर फोकस करते हुए फिल्म निर्माण,गीत संगीत नाट्य संस्कृति और साहित्य की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर विस्तार से […]
प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री से की भेंट, सांस्कृतिक विरासत के संजोने पर चर्चा

You May Like