मुंबई में लगे नितेश राणे की गुमशुदगी वाले पोस्टर, ढूढ़ने वाले को इनाम में मिलेगी 1 मुर्गी

News Hindi Samachar

मुंबई। राणे परिवार और शिवसेना के बीच अदावत वैसे तो बरसो पुरानी है। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र और बीजेपी के विधायक नीतेश राणे इन दिनों सुर्खियों में है। खबरों में आने की वजह मुंबई के इलाके में लगाए गए पोस्टर हैं। जिसमें उनकी गुमशुदगी की बात कहते हुए व्यक्ति उन्हें ढूंढेगा उन्हें इनाम के तौर पर एक मुर्गी भी दी जाएगी। मुंबई में चर्चगेट तथा गिरगांव सहित कुछ क्षेत्रों में नितेश राणे को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में नीतेश राणे को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए लिखा गया है- भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे गुमशुदा हैं। नाम- नितेश राणे, ऊंचाई- डेढ़ फीट, रंग- गोरा, पहचान- आंखे नेपालियों की तरह, मतिमंद, जानकारी देने वाले को एक मुर्गी का इनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव से पहले सीएम योगी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, भाजपा को मिल सकती है चुनावी बढ़त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा लगातार जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है। माना जा रहा है कि किसान आंदोलन की वजह से भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, वर्तमान में देखें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा योगी आदित्यनाथ के […]
चुनाव से पहले सीएम योगी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, भाजपा को मिल सकती है चुनावी बढ़त

You May Like