मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई व शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की भी प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रिटेन का कहना है कि अस्पताल में विस्फोट संभवतः गाजा से मिसाइल दागे जाने के कारण हुआ

लंदन: ब्रिटिश सरकार का कहना है कि वह इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि गाजा के एक अस्पताल में हुआ विनाशकारी विस्फोट संभवतः इजरायली हमले के बजाय फिलिस्तीनी क्षेत्र के भीतर से दागी गई मिसाइल के कारण हुआ था। प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को […]
ब्रिटेन का कहना है कि अस्पताल में विस्फोट संभवतः गाजा से मिसाइल दागे जाने के कारण हुआ

You May Like