मुख्यमंत्री ने खटीमा में धान मंडी का किया औचक निरीक्षण

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के एक-एक दाने के तौल को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए नमी 17 से 20 प्रतिशत करने को कहा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। उन्होंने कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और सभी किसानों का धान का एक-एक दाना प्राथमिकता से खरीद कर तौल सही होना चाहिए। अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी है। मुख्यमंत्री ने किसानों से धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पूर्व में ही प्रदेश के सभी किसानों के धान क्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली: के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, असम के मुख्यमंत्री डॉ. […]
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

You May Like