मेरठ से विधानसभा चुनाव ड्यूटी में गया हेड कांस्टेबल मय राइफल लापता

News Hindi Samachar

मेरठ। मेरठ से विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए राइफल लेकर रवाना हुए हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह लापता हो गए हैं। न तो वह पुलिस लाइन पहुंचे और न ही घर पहुंचे। लालकुर्ती थाना पुलिस ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है। वहीं प्रतिसार निरीक्षक ने भी लालकुर्ती पुलिस से संपर्क साधा है। ज्ञानेंद्र का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया गया है, हालांकि नंबर लगातार बंद आ रहा है।

हेड कांस्टेबल ज्ञानेंद्र सिंह लालकुर्ती थाने में तैनात हैं। 23 फरवरी को वह बहराइच और महाराजगंज में पुलिस लाइन से चुनाव ड्यूटी के लिए गए थे। छह मार्च को पूरी फोर्स मेरठ आ गई, लेकिन वह वापस नहीं आए। थाने में वापस ना आने पर पुलिसकर्मियों ने ज्ञानेंद्र सिंह से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, जो लगातार बंद जा रहा है। लालकुर्ती पुलिस ने स्वजन से संपर्क किया तो उन्होंने भी घर न पहुंचने की बात कही। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया, क्योंकि ज्ञानेंद्र के पास पुलिस की सरकारी रायफल है। ज्ञानेंद्र के लापता होने से पुलिस विभाग के साथ-साथ स्वजन भी काफी परेशान हैं।प्रतिसार निरीक्षक मुकेश सिंह रावत ने बताया कि अभी हेड कांस्टेबल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उधर, इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल के रिश्तेदारी में होने की जानकारी मिली है। स्वजन वहां के लिए रवाना हो गए है। रायफल सुरक्षित है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलायें अनादिकाल से समाज की पथ प्रदर्शक रहींः गोदियाल

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज […]
महिलायें अनादिकाल से समाज की पथ प्रदर्शक रहींः गोदियाल

You May Like