यमुना नदी में डाला जा रहा सीवर का गंदा पानी

News Hindi Samachar

रक्षक संघ ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विकासनगर:  क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी सीधे यमुना नदी में डाला जा रहा है। इस संबंध में मां यमुना रक्षक संघ ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।उद्गम स्थल यमुनोत्री से मां यमुना नदी की निर्मल धारा हरिपुर, कालसी व विकासनगर होते हुए कई शहरों में जाची है।

लेकिन विकास नगर क्षेत्र में यमुना नदी नदी के पानी में सीवर का गंदा पानी डाला जा रहा है। इस पर मां यमुना रक्षक संघ ने आक्रोश जताते हुए तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपा है।

मां यमुना रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि गंगा और यमुना नदी को जीवित प्राणी का दर्जा प्राप्त है। बावजूद इसके विकासनगर में सीवर का गंदा पानी यमुना नदी में डाला जा रहा है, जो धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।

संघ के अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अगर शीघ्र ही सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो मां यमुना रक्षक संघ आंदोलन करने को विवश होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मनगरी में भ्रष्टाचार का अजब मामला

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में दो मंदिर बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मां-बेटे ने फर्जी तरीके से हरिद्वार हरकी पैड़ी स्थित गौरा देवी ट्रस्ट के दो मंदिरों को बेच दिया है। आरोपी मां-बेटे ने लाखों रुपये लेकर मंदिर और अन्य संपत्ति की रजिस्ट्री कर दी। ट्रस्ट के सचिव […]
धर्मनगरी में भ्रष्टाचार का अजब मामला

You May Like