प्रधानमंत्री मोदी ने दी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पराक्रम दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। सरकार ने साल 2021 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, आज पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। औपनिवेशिक शासन का कड़ा विरोध करने के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके विचारों से प्रभावित होकर, हम भारत के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। श्री मोदी ने आज ट्वीट किया,  आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। उन्हें औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए याद किया जाएगा। उनके विचारों से गहराई से प्रभावित होकर हम भारत के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2021 में 23 जनवरी नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाने फैसला किया था। तब से प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी  प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। मैं हमेशा उनके साथ अपनी यादों को संजोकर रखूंगा। समृद्ध ज्ञान और हाजिरजवाबी के मामले में वह धनी थे। उन्होंने अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। बाला साहेब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी 1926 को हुआ था। उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी। बाला साहेब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान संभाल रहे हैं।

अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अंग्रेजों से लड़ने के उनके साहस को सलाम किया। शाह ने ट्वीट किया, अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और आजाद हिंद फौज बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है। उन्होंने आगे लिखा, आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को पराक्रम दिवस की बधाई देता हूं।

गृह मंत्री रविवार रात पराक्रम दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंचे। पोर्ट ब्लेयर में उनका राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम है और वह नेताजी स्टेडियम में एक संबोधन भी देंगे, जहां बोस ने 30 दिसंबर 1943 को तिरंगा फहराया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैलिफोर्निया गोलीकांड के संदिग्ध ने गोली मार की खुदकुशी

सैन फ्रांसिस्को: कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में सामूहिक गोलीबारी का संदिग्ध 72 वर्षीय शख्स की खुद की गोली से मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को सामूहिक गोलीबारी की घटना में पांच महिलाओं और पांच पुरुषों की मौत हो गई, जबकि अन्य 10 लोग घायल […]
कैलिफोर्निया गोलीकांड के संदिग्ध ने गोली मार की खुदकुशी

You May Like