राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष जयंती पटनायक का निधन

News Hindi Samachar
नई दिल्ली : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जानकी बल्लभ पटनायक की धर्मपत्नी, साहित्यकार व कांग्रेस नेता जयंती पटनायक का आज निधन हो गया है। वे 90 साल की थीं। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया है। जयंती पटनायक का गंजाम जिले के एक स्वाधीनता सेनानी परिवार में जन्म हुआ था। वे पूर्व सांसद और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व सभापति भी थीं। जयंती पटनायक आजकल फोरेस्ट पार्क निवास में रह रही थीं। वे 3 फरवरी 1992 से 30 जनवरी 1995 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष भी रहीं। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जेबी पटनायक की पत्नी जयंती पटनायक के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह एक पूर्व सांसद और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं, जिन्होंने अपनी सेवा और समर्पण के माध्यम से खुद को राज्य के लोगों के लिए प्यार किया। उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जयंती के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुनियाभर में फैले विरोधियों पर चीन के नजर रखने पर मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

बीजिंग: विदेशों में रहने वाले चीनी नागरिकों की सहायता के नाम पर चीन सरकार के अवैध केंद्र स्थापित करने पर मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है। मानवाधिकार संगठनों का मानना है कि चीन इसकी आड़ में अपने विरोधियों की निगरानी के साथ ही चीनी नागरिकों का उत्पीड़न कर सकता है। […]
दुनियाभर में फैले विरोधियों पर चीन के नजर रखने पर मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

You May Like