रुद्रप्रयाग से आई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती

News Hindi Samachar


श्रीनगर गढ़वाल। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग से रेफर होकर आई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आई वार्ड आया को भी बच्चे सहित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मेडिकल कॉलेज में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है।
जानकारी के अनुसार, ऊखीमठ क्षेत्र से एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। रेपिड जांच में महिला के कोरोना संक्रमित निकलने पर उसे रेफर कर दिया गया। बुधवार रात डेढ़ बजे उसे कोविड प्रसूति वार्ड में भर्ती करा दिया गया। स्त्री रोग एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. नवज्योति बोरा ने बताया कि अभी महिला का प्रसव नहीं हुआ है। इधर, कोविड अस्पताल के पीआरओ अरूण बडोनी ने बताया कि दो दिन पूर्व स्त्री रोग विभाग की वार्ड आया कोविड पॉजिटिव निकली थी। जिस पर उसे होम आइसोलेट कर दिया था। उसका बेटा भी संक्रमित हो गया है। लेकिन गुरुवार को महिला की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते दोनों को कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

73वें जन्मदिन पर लोकगायक नेगी ने नीलकंठ में किया जलाभिषेक

ऋषिकेश। प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने परिवार सहित नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का गुरुवार को 73वां जन्मदिन था। जन्मदिन के पश्चात वह शुक्रवार को पत्नी उषा नेगी की व […]
73वें जन्मदिन पर लोकगायक नेगी ने नीलकंठ में किया जलाभिषेक

You May Like