लोकसभा चुनावों में पांचों संसदीय सीट पर परचम लहरायेगी भाजपा: महेंद्र भट्ट

News Hindi Samachar
गोपेश्वर: अपने चमोली भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव में प्रदेश की पांचों लोक सभा सीटों पर भाजपा अपना परचम लहरायेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस को गांव स्तर पर भी कार्यकर्ता खोजने से नहीं मिलेगा। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। नगर क्षेत्र में रैली निकाल कर कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा अध्यक्ष और पार्टी के शीर्ष नेताओं के पक्ष में नारे बाजी की। भाजपा अध्यक्ष ने गोपीनाथ मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश हित में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। हर व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले जिसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से भी अपील की गई है कि जनता की हर समस्या के निराकरण के लिए हरदम तैयार रहे। उन्होंने कहा कि वैसे तो भाजपा का संगठन प्रदेश में मजबूत है पर इसे और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता भाजपा का दामन थामने वाले है। जिस प्रकार से कांग्रेस और अन्य दलों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे है उससे आने वाले दिनों में कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों को गांव स्तर पर कार्यकर्ता ढूढंने से भी नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भर्ती घोटालों में पूरी तत्परता के साथ जांच कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इस प्रकार के कृत्य करने वालों पर नकेल लगेगी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, शैलेंद्र बिष्ट, कमलेश उनियाल, अरूण मैठाणी आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष काे दिखाए काले झंडे- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जिला मुख्यालय पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। पुलिस बल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती रही लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों से नगर के बीच बने एक बहुमंजिला भवन पर पहुंच गये जहां से उन्होंने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, सूर्य प्रकाश पुरोहित, रविंद्र सिंह नेगी आदि का कहना था कि प्रदेश में भर्ती घोटाले का मामला जोरों पर है और प्रदेश अध्यक्ष इस मामले में अपनी सरकार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भर्ती घोटाले में संलिप्त सभी दोषियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए सीबीआई की जांच की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास को अमेरिका ने बताया चिंताजनक

वाशिंगटन: गुरुवार से प्रस्तावित रूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास वोस्तोक-2022 को अमेरिका ने चिंताजनक करार दिया है। सात दिन तक चलने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में रूस के साथ भारत और चीन सहित कई देशों के पचास हजार से अधिक सैनिक भाग ले रहे हैं। रूस ने […]
रूस और भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास को अमेरिका ने बताया चिंताजनक

You May Like