उत्तरकाशी के आरोपित को हिरासत में लिए जाने के बाद गंगा में लगाई छलांग , पुलिस में मचा हड़कंप

News Hindi Samachar

ऋषिकेश: उत्तरकाशी जिले से पुलिस की हिरासत में लिए गए एक आरोपित ने पौड़ी जनपद के लक्ष्मण झूला थाने से फरार होकर गंगा में छलांग लगा दी। इससे पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है ।इसकी जांच को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण झूला थाने पहुंचे हैं।

उत्तरकाशी निवासी केदार को पुलिस ने किसी मामले में अपनी हिरासत में लिया था ,जिसे लक्ष्मण झूला थाने में स्थित एलआईयू कार्यालय के पास नए भवन के पहले तल में थाने के लॉकअप में न रख कर एक सिपाही के साथ हिरासत में रखा गया था ,जो सोमवार को थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को किसी बहाने से चकमा देकर फरार हो गया । जब वह पुलिस कर्मियों को नजर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

आरोपित के फरार होने की सूचना पर पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की लेकिन इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने किरमोला घाट से गंगा में छलांग लगा दी है। थाना पुलिस ने ढालवाला स्थित एसडीआरएफ को मामले की सूचना दी, लेकिन उन्हें थाना पुलिस ने नाम न बताते हुए अधूरी जानकारी दी। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम हरिद्वार के भीमगड़ा में सर्च अभियान चला रही थी।

इस मामले की जानकारी पर पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान लक्ष्मण झूला थाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर से घंटों तक पूछताछ की। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी जांच के घेरे में हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना था कि जब केदार ने गंगा में छलांग लगाई, उस समय थाना प्रभारी को उसका नाम पता था लेकिन उसने एसडीआरएफ की टीम को 24 घंटे तक भी नाम नहीं बताया जो कि संदेह के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिरबटिया क्षेत्र में बादल फटा

नई टिहरी: चिरबटिया क्षेत्र में बुधवार सुबह बादल फटने से हड़कंप मच गया है। नेलचामी गाड में भारी मात्रा में पानी आने से खेतों और संपर्क मार्गों को क्षति होने की सूचना है। फिलहाल जनहानि होने की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने इसकी पुष्टि की […]
चिरबटिया क्षेत्र में बादल फटा

You May Like