शिंजो आबे के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री योगी ने ट्विटर पर कहा कि भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों एवं जापान वासियों के साथ हैं। परमपिता दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति! उप मुख्यमंत्री मौर्य ने ट्वीट में कहा कि शिंजो आबे की नृशंस हत्या की दुःखद सूचना से हतप्रभ हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। यह घटना अत्यंत निंदनीय एवं कायराना है। तथागत भगवान बुद्ध से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें। उप मुख्यमंत्री पाठक ने ट्वीट किया कि भारत-जापान के बीच मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए अहम भूमिका निभाने वाले भारत के अभिन्न मित्र एवं भारत-जापान एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति एवं परिजनों एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारा में शिंजो आबे की स्मृति में अस्थायी स्मारक. लोग दे रहे श्रद्धांजलि

टोक्यो: पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से जापान सदमे में है। नारा शहर से आबे की पार्थिव देह को राजधानी लाया गया है। लोग नम आंखों से अपने प्रिय नेता को विदाई दे रहे हैं। अपने नेता की हत्या से आहत नारा शहर के नागिरकों ने घटनास्थल पर अस्थायी […]
नारा में शिंजो आबे की स्मृति में अस्थायी स्मारक. लोग दे रहे श्रद्धांजलि

You May Like