देश में आज से तीन मुख्य आपराधिक कानून हुए लागू

पिछले साल दिसंबर में संसद में पारित किए थे तीन नए कानून

आइये जानते हैं तीन नए आपराधिक कानून क्या हैं?

दिल्ली। आज से देश की कानूनी प्रणाली में बड़ा बदलाव लागू हो गया। आज से तीन मुख्य आपराधिक कानून- भारतीय दंड संहिता, 1860 , भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 और दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 – लागू नहीं रहेंगे। इनकी जगह पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 , भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 लागू हो गए हैं।

तीन नए कानूनों को पिछले साल दिसंबर में संसद में पारित किया गया था। अंग्रेजों के जमाने से चल रहे तीन मुख्य आपराधिक कानूनों की जगह अब नए कानून देशभर में प्रभावी हो गए। हमारी जिंदगी में बढ़ते तकनीकी के दखल को देखते हुए इन कानूनों में भी तकनीकी के अधिकतम इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। ज्यादातर कानूनी प्रक्रियाओं को डिजिटलाइज करने का प्रावधान इन कानूनों में किया गया है। संसद में चर्चा के दौरान सरकार ने भी इन बातों का उल्लेख किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में भारी बारिश के चलते कई जगह पर मलबा आने से यातायात हुआ प्रभावित 

कई दर्जन पर्यटक और स्थानीय लोगों के फंसे वाहन जेसीबी मशीन से मलवा हटाने का कार्य जारी  मसूरी। पहाड़ो की रानी मसूरी में भारी बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। मसूरी -देहरादून मार्ग किंगरेग के नीचे सड़क पर मलबा आने से एनएच 707 […]
मसूरी में भारी बारिश के चलते कई जगह पर मलबा आने से यातायात हुआ प्रभावित 

You May Like