सावन की महाशिवरात्रि पर नीलकंठ महादेव मंदिर में लाखों ने किया जलाभिषेक

News Hindi Samachar

ऋषिकेश: सावन  की महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में वर्तमान यात्रा काल में शनिवार को सर्वाधिक नौ लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। साथ ही नीलकंठ महादेव में मेला शुरू होने से लेकर शनिवार सुबह तक कुल 53 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। महादेव मंदिर में शुक्रवार के मध्य रात्रि 12-00 बजे भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया और उसके बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर में पर्व का जलाभिषेक शुरू हो गया।

इस दौरान रात से ही भारी भीड़ से पूरे रास्ते भरे रहे दोपहिया वाहनों की भारी आमद के बीच अलसुबह अचानक भीड़ बढ़ गई। बाद में दोपहिया वाहन की संख्या कम होते ही पुलिस प्रशासन की ओर से चारपहिया वाहनों को पार्किंग तक आने की छूट दी गई।
शुक्रवार रात्रि 8 बजे से शनिवार की सुबह 10 बजे तक करीब नौ लाख श्रद्धालुओं ने यहां जलाभिषेक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चंद्र सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल व अन्य अधिकारी मंदिर परिसर में ही मौजूद रहे। इन सभी ने भी नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोडा

देहरादून: शनिवार की सुबह क्लेमेंटाउन क्षेत्र में श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पास एक घर में अजगर घुसने से हड़कप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम द्वारा अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार […]
घर में घुसा अजगर, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोडा

You May Like