सुरकंडा देवी का रोपवे संचालन दो दिनों तक बंद

News Hindi Samachar
टिहरी: सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन आज से 24 जनवरी तक बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे की मरम्मत की जाएगी। सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया, सुरक्षा की दृष्टि से रोपवे की मरम्मत कार्य के साथ तकनीकी निरीक्षण होना है। इसके लिए मंगलवार और बुधवार को रोपवे का संचालन नहीं होगा। 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से रोपवे की सेवा शुरू कर दी जाएगी। रोपवे बंद रहने के दौरान सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने वाले वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पहुंचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने से रोकने पर विवाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प

गुवाहाटी: भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने से रोकने पर विवाद हो गया है। यहां शहर में यात्रा की इजाजत न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प हुई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि […]
भारत जोड़ो न्याय यात्रा: गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने से रोकने पर विवाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प

You May Like