सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,  महिला सरगना और एक व्यक्ति गिरफ्तार

News Hindi Samachar
हल्द्वानी: पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की महिला हल्द्वानी में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने सेक्स रैकेट की सरगना और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक महिला भागने में कामयाब रही। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुखानी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर एक महिला देह व्यापार कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए पते पर दबिश दी। इस दौरान कुछ लोग अनैतिक कार्य करते हुए दिखे। एक पीड़िता के साथ एक व्यक्ति आपत्तिजनक स्थिति में मिला। मकान की तलाशी के दौरान वहां आपत्तिजनक समग्री मिली। मौके से एक पुरूष और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर मिली एक पीड़ित महिला को काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला सरगना बुलंदशहर उत्तरप्रदेश की रहने वाली है और उसने हल्द्वानी में 15 हजार रूपए प्रतिमाह पर मकान किराए पर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीमताल के कई क्षेत्रों में गुलदार का आंतक बरकार

नैनीताल: भीमताल के कई क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार का आतंक है। नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में तीन दिन में एक गुलदार ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहोल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पिनरों के तोक […]
भीमताल के कई क्षेत्रों में गुलदार का आंतक बरकार

You May Like