हर विकासखंड में विविध पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं: डीएम

News Hindi Samachar

चमोली। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों की पोषण स्तर की बेहतरी के लिए सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिले के हर विकासखंड में विविध पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को पोषित करने से जुड़ी अहम जानकारियों के साथ ही पोषण किट बांटी जा रही है और सबकी भागीदारी से कुपोषण को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया जा रहा है।

राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय घाट में आयोजित कार्यक्रम में गंभीर कुपोषित बच्चों का पोषण प्रबंधन, बच्चों की शारीरिक माप, निगरानी, स्थानीय पौष्टिक खाद्यान्नों, गर्भावस्था में महिलाओं में रक्त अल्पता के साथ ही योग और आयुष के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यत्रियों को एनिमिया की रोकथाम के लिए भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रभारी परियोजना अधिकारी गीता नेगी, एएनएम स्टॉफ के ब्लाक समन्ययक गौरव मैखुरी, राष्ट्रीय पोषण मिशन के परियोजना सहायक मुकेश गॉड, कनिष्ठ सहायक जय करन नेगी सहित आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अफगानिस्तान में तालिबानी राज से भारत को खतरा, भारी मात्रा में हेरोइन की हो रही तस्करी

एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि भारतीय जलक्षेत्र में हेरोइन से भरे जहाजों के पकड़े जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बतायाई कि डीआरआई को मुंद्रा बंदरगाह से करीब 3,000 किलो हेरोइन मिली। नयी दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार […]
अफगानिस्तान में तालिबानी राज से भारत को खतरा, भारी मात्रा में हेरोइन की हो रही तस्करी

You May Like