देश में कोरोना के 5,221 नए मरीज मिले, 11 की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,221 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 5,975 है। जबकि कोरोना संक्रमित 11 संक्रमितों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 25 हजार 239 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 47 हजार 176 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.82 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1.84 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 95 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जहरीली शराब से अब तक 10 की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई थी। रविवार को तीन और ग्रामीणों की मौत हो गई। दो ग्रामीण हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हैं। मरने […]
जहरीली शराब से अब तक 10 की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

You May Like