देश में कोरोना के 5,383 नए मरीज मिले, 12 संक्रमितों की मौत

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,383 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 6,424 है। जबकि 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 84 हजार 695 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 45 हजार 281 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.20 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 89 करोड़ 30 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी में छत गिरने से एक की मौत

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के कई हिस्सों में बुधवार रात और गुरुवार को लगातार बारिश हुई, जिससे गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटों तक अवरुद्ध रहे। उत्तरकाशी जिले के कुमराडा में भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका […]
उत्तरकाशी में छत गिरने से एक की मौत

You May Like