News Hindi Samachar

सीएम ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित गांव का दौरा किया

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित डुंग्री गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन में लापता दो लोगों के परिजनों से भेंट करते हुए परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने डुंग्री गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया और अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए। भरोसा दिया कि किसी भी संसाधन की कमी नही होने दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नलगांव में आपदा से मृतक के परिजन को 4 लाख सहायता राशि का चैक भी दिया। सीएम ने कहा कि आपदा की इस घडी में सभी संयम बनाए रखे। सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धनसिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह भी मौजूद रहे।

विदित हो कि डूुंग्री गांव निवासी भरत सिंह नेगी पुत्र स्व0 गुमान सिंह नेगी उम्र 48 वर्ष और वीरेन्द्र सिंह पुत्र किसन सिंह उम्र 33 वर्ष विगत 19 अक्टूबर की सायं से लापता है। ग्रामीणों ने बताया कि 19 अक्टूबर को बारिश बंद होने के बाद सायं को दोनों लोग अपने गांव के निकट पेयजल लाईन को ठीक करने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों लोग वहां पर भारी भूस्खलन की चपेट में आ गए और तब से लापता चल रहे है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने एसडीआरएफ मौके पर सर्च अभियान में लगा रखा है लेकिन अभी तक दोनों लापता लोगों का कोई सुराग नही मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हवाई दौरे के बजाए जमीनी हकीकत जानें गृह मंत्रीः रविन्द्र सिंह आनन्द

अमित शाह का उत्तराखण्ड दौरा महज चुनावी माइलेज लेने का बहाना देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि इस समय उत्तराखण्ड दैवीय आपदा से जूझ रहा है। जब केंद्र के बडे़ नेता हवाई दौरे करते है तो दुख क्रोध में बदल जाता है। केंद्रीय […]
हवाई दौरे के बजाए जमीनी हकीकत जानें गृह मंत्रीः रविन्द्र सिंह आनन्द

You May Like