रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। रामनगर के ढेलवा नदी में गिरने से लोगों की मौत हो गई है। आर्टिगा कार में 10 लोग सवार थे। इसमें से एक लड़की को जीवित पाया गया है। उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बरसाती नाला को पार करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और गाड़ी बहती हुई नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। मरने वालों में कुछ स्थानीय लोग थे। वहीं, पंजाब से घूमने आए लोग भी इस दुर्घटना का शिकार हुए हैं।
पालतू सूअरों में स्वाइन फीवर को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट जारी, बरतें ये सावधानियां
Fri Jul 8 , 2022
देहरादून: प्रदेश में पालतू सूअरों में स्वाइन फीवर के केस मिलने पर पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पशुपालन निदेशक डॉ. प्रेम कुमार ने पशु चिकित्सा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि बुखार से प्रभावित सूअर किसी दूसरे पशु के संपर्क में न […]

