ऋषिकेश घूमने आए स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, तीन बच्चे घायल

News Hindi Samachar

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित मुनि की रेती क्षेत्र में घूमने आए स्कूली बच्चों का सफर हादसे में बदल गया। फिरोजाबाद से बच्चों को लेकर पहुंची एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद से स्कूली बच्चों का एक समूह ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान मुनि की रेती क्षेत्र में उनकी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने घायल तीनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, बस में कुल कितने बच्चे और अन्य लोग सवार थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण

सात दिवसीय मेले में दिखेगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और व्यापारिक विरासत की झलक, स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने पर दिया जोर गौचर (चमोली)। उत्तराखंड की ऐतिहासिक व्यापारिक परंपरा और समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला शनिवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री […]
मुख्यमंत्री धामी ने किया 74वें गौचर मेले का शुभारंभ, दो पेयजल योजनाओं का भी किया लोकार्पण

You May Like