पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

News Hindi Samachar
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को हरिद्वार से पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल की ओर से ऐंथल हरिद्वार के उच्च माध्यमिक विद्यालय को इण्टर कॉलेज करने और ऐंथल रेलवे स्टेशन को अमृतसर एक्सप्रेस के स्टॉपेज बनाने का अनुरोध किया गया। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में ऑनरेरी कै. (रि) दिलबाग सिंह,ऑनरेरी कै. (रि), गुरुचरण सिंह सूबेदार (रि), अमित सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के 28 करोड़ 31 लाख स्वीकृत

देहरादून:  देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को रेल मंत्रालय ने 28 करोड़ 31 लाख की राशि स्वीकृत की है। केंद्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। रेल […]
देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन के 28 करोड़ 31 लाख स्वीकृत

You May Like