क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने वालों ने बढ़ाई उनकी मुश्किलें, डॉक्टरों व परिजनों ने जताई चिंता

News Hindi Samachar

देहरादून:भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है, लेकिन इस बीच ऋषभ के परिजनों के साथ ही डॉक्टरों ने गहरी चिंता जताई है।

दरअसल, ऋषभ का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें वीआईपी सहित कई लोग शामिल हैं, जिससे ऋषभ को आराम नहीं मिल पा रहा है। ऋषभ पंत देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में अब काफी सुधार है। डॉक्टरों को कहना है कि उन्हें आराम की सख्त जरूरत हैं, लेकिन लगातार उनसे मिलने के लिए कोई न कोई आ रहा है। डॉक्टरों के साथ ही ऋषभ के परिजनों ने भी सभी से ऋषभ को आराम दिए जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कल राजस्थान को मिलेगा 'संविधान पार्क', राजभवन में 11 बजे होगा लोकार्पण 

जयपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को यहां राजभवन में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रपति का राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर यहां […]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कल राजस्थान को मिलेगा ‘संविधान पार्क’, राजभवन में 11 बजे होगा लोकार्पण 

You May Like